Breaking News

पुलवामा शहीदों के नाम अखिल भारतीय ब्यवसायी संघ का एक दिवसीय बंदी

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 


बंद दुकाने 
जम्मू कश्मीर के पुलवामा घटना को लेकर अखिल भारतीय व्यवसाई संघ के आह्वान पर आज सोमवार को घोड़ासहन की सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानें बंद रही।  स्थानीय व्यवसाई संघ के कोषाध्यक्ष रंजीत गाड़िया ने बताया कि हम लोग पुलवामा घटना को लेकर आज एक दिवसीय बंदी का कार्यक्रम रखा गया है।  उग्र, उदंड, आग जनी  या सड़क जाम आदि घटनाओं से इंकार करते बताया कि रोड जाम तोड़फोड़ उग्र प्रदर्शन आदि श्रद्धांजलि का गलत तरीका है।  इससे हमें ही नुकसान है। ऐसा करना श्रद्धांजलि का तरीका नहीं है। वहीं संघ के आह्वान पर आज पूरा बाजार स्वत बंद है। सभी लोग अपनी अपनी दुकानें बंद कर बाहर खड़े हैं। वहीं बताया कि आज संध्या व्यवसायिक संघ की ओर से पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि का कार्यक्रम भी रखा गया है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.