Breaking News

विद्रोही की मेहनत रंग लायी, घोड़ासहन होते हुए चलेगी इंटरसिटी

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
डॉ कलाम एजुकेशनल फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र विद्रोही ने रेल मंत्री पियूष गोयल को पत्र लिखकर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रक्सौल से वाया छौड़ादानो, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी होकर पटना जाने की मांग की थी। वही 25 या 26 फरवरी को रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाएंगे। 
चम्पारण टुडे में प्रकाशित खबर



  • सबसे पहले चम्पारण टुडे ने 7  माह पहले प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी.
  • ड़ॉ कलाम एजुकेशनल फाउंडेशन के संस्थापक सह अध्यक्ष ने रक्सौल से वाया घोड़ासहन, सीतामढ़ी होकर पटना जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस को चलाने की मांग रेल मंत्री पियूष गोयल से की थी.
  • रेल मंत्रालय से मिली  मंजूरी, अब रक्सौल से वाया घोड़ासहन सीतामढ़ी होकर पटना जाएगी इंटरसिटी एक्सप्रेस।



अब रेल मंत्रालय ने इस मांग  को हरी झंडी दे दी है। नेपाल से सटे सीमावर्ती इलाकों के लोगों में हर्ष व्याप्त है। गौरतलब हो कि इस मांग को सबसे पहले चम्पारण टुडे ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी.


इस उपलब्धि के लिए श्री विद्रोही को शुभकामनाएँ देने वालो में जन समृद्धि फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष ऋषिकेश सारस्वत, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ललन कुमार सिन्हा, मो० नजामुद्दीन, सुरेश कुमार, गंगासागर कुमार, श्यामकिशोर कुशवाहा, शुभम कुमार, रविशंकर कुमार (बबलू), मो० अनवर अली अंसारी, गुड्डू यादव, संतोष कुमार सिंह, जयराम कुमार कुशवाहा, मो० मुनीफ आलम, गजेंद्र कुमार, मनोज कुमार, धर्मेंद्र सिन्हा, राहुल सिंह, मुकेश सिंह, विकाश साहिल, डॉ मुकेश कुमार एवं अन्य लोग  शामिल है। 




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.