Breaking News

डीएलएड उत्तीर्ण शिक्षकों के वेतन निर्धारण को लेकर संघ की हुई बैठक

मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण।


                शनिवार को  डीएलएड के विभिन्न सत्रों में उत्तीर्ण tet शिक्षकों के प्रशिक्षित वेतन निर्धारण को लेकर TET- STET उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट पूर्वी चंपारण की बैठक नरसिंग बाबा मंदिर प्रांगण में जिला अध्यक्ष प्रियरंजन सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में सभी प्रखंड कमिटी को वेतन निर्धारण से संबंधित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही सभी प्रखण्ड कमिटी को ये निर्देश दिया गया कि 11 फरवरी से 16 फरवरी तक सभी डीएलएड उत्तीर्ण शिक्षकों का सेवा पुस्तिका एवं वेतन निर्धारण प्रपत्र संधारण करवा कर संघ के माध्यम से स्थानीय प्रखण्ड संसाधन केंद्र में जमा करवाए। 
           
-
 बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि जिले के शिक्षकों के समस्याओं के समाधान हेतु संघ ने 11 फरवरी से DEO कार्यालय में आमरण अनशन की चेतावनी दिया था। जिस पर DEO ने संज्ञान लेते हुए संघ से वार्ता किया एवं तात्कालिक समस्याओं का समाधान करते हुए अन्य समस्याओं का समाधान जल्द करने का आश्वासन दिया। जिसके उपरांत संघ के द्वारा प्रस्तावित अनशन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। वही जिला महासचिव ओमप्रकाश सिंह एवं तरुण पासवान ने कहा कि हमारी अन्य मांगों पर जल्द कार्यवाई नहीं होती है तो संघ पुनः आंदोलन का निर्णय लेगा।
      बैठक में मो० ज़की अहमद, अनिल कुमार यादव, रंजीत राम, जितेंद्र कुमार, चंदन शर्मा, रुमित कुमार, मुकेश कुमार, नमिता किरण, अंजलि भारती, सुभाष पासवान, सन्तोष कुमार, हरिनन्दन कुमार, ओमप्रकाश कुमार, प्रदीप कुमार, चेतन आनंद, प्रकाश यादव, विनय सिंह, अजीत यादव, सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.