 |
| थाना को दिए आवेदन का अंश |
प्रखंड क्षेत्र घोड़ासहन बाजार अवस्थित डीह मोहल्ले की एक युवती का यौन शोषण कर गर्भवती करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर युवती द्वारा स्थानीय थाना को एक आवेदन भी दिया गया है। थाना को दिए अपने आवेदन में बताया है कि मेरी उम्र लगभग 18 वर्ष है। मैं बहुत ही गरीब मजबूर लड़की हूं। मेरे पिता की मृत्यु के बाद मेरे परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। तो मेरे बगल के मुन्ना कुमार बहला-फुसलाकर काम दिलाने के बहाने 18 -02 -2017 को मुझे नेपाल के काठमांडू लेकर चला गया। वहां मुझे काम ना दिलाकर ता जबरदस्ती मेरे साथ शारीरिक संबंध स्थापित करता रहा। बाद में मुझे बीरगंज नेपाल तथा मोतिहारी में लाकर रखा तथा मेरा गलत वीडियो बनाकर मुझे दिखाता था और कहता था कि मेरी बात नहीं मानोगी तो तुम्हें बदनाम कर देंगे। इस तरह मेरा शारीरिक शोषण करता रहा। जब मैं गर्भवती हो गई तो उसने मुझे ढाका के सुनैना पॉली क्लिनिक में लाकर मेरा गर्भपात करा दिया और मुझे वहीं छोड़ कर भाग गया। जब मैं सारी जानकारी घर पर आ कर दी। तो उसके घर वाले मुझे लात मुक्का फैट से मार कर भगा दिया। मैं रोती चिल्लाती मोतिहारी आ गई। मेरी स्थिति काफी नाजुक है। इन सारी बातों तथा कारणों की जानकारी मुन्ना कुमार के परिवार वाले को पूर्व से है। जो इस काम में मुन्ना कुमार का सहयोगी भी है। इस आशय का आवेदन मैंने पुलिस अधीक्षक मोतिहारी को भी 11 जनवरी 2019 को दिया है। वहीँ न्याय के लिए स्थानीय थाना में कांड 18 /2019 दर्ज कराया गया है।
अविलंब कार्यवाई करें प्रशासन, न्यायालय में स्पीडी ट्रायल चला कर न्याय हो।
जवाब देंहटाएं