अनुपचारिक अनुदेशकों का धरना 6ठे दिन भी जारी
मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| धरना पर बैठे अनौपचारिक अनुदेशक |
अपनी माँगों को लेकर अनौपचारिक अनुदेशकों का मोतिहारी कचहरी चौक पर आज शनिवार को छठें दिन भी धरना जारी है। अनौपचारिक अनुदेशकों ने बताया कि 26 फरवरी 2016 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में उनकी समायोजन सूची तैयार कर समायोजन हेतु निदेशालय पटना भेजा जाए। लेकिन स्थानीय शिक्षा विभाग के डीपीओ (साक्षरता) अश्विनी कुमार के भ्रष्ट रवैया के कारण समायोजन सूची 2 वर्षों से लंबा समय बीत जाने के बाद भी आज तक निदेशालय को नहीं भेजा गया है। जबकि सचिवालय से इसका मांग पत्र भी आ चूका है। इस तरह से कई अनुदेशकों की उम्र सीमा भी समाप्त हो गयी तथा कुछ का समाप्त होने वाला है। वहीँ दोषारोपण करते बताया कि 6 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई पदाधिकारी मिलने तक नहीं आया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.