ओला बृष्टि से किसानो को भारी नुकसान
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
![]() |
| खेतों में पड़े ओले |
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में ओला पड़ने से फसल की काफी क्षति हुई है। फसल क्षति से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। कदमवा पंचायत के रजवाड़ा गांव सहित कई गांवो में ओला के कारण फसल दिखाई नहीं पड़ रहे हैं। ओला से फसले दब गयी है। जिससे किसान काफी निराश है। लघु व मध्यम वर्गीय किसान बताते हैं कि खर्च व मेहनत के बदौलत फसलें लगाई थी। परन्तु इस ओला ने सर्वनाश कर दिया। अब निगाहें सरकार पर टिकी है। जिससे परिवार का भरण पोषण हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.