Breaking News

हल्की बारिश में भी पानी टंकी चौक नाले में तब्दील

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 


-
वीरता चौक से पानी टंकी,मदरसा चौक से बाजार की ओर जाने वाली दोनों सड़के हल्की बारिश में भी नाले में तब्दील हो गई है। जिसके कारण आये दिन दुर्घटना होती रहती है। खास कर विधालय जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी कठिनाईयो  सामना करना पड़ता है। ऐसे देखा जाय तो पानी से नाले में तब्दील इस सड़क का अस्तित्व ही समाप्त हो चूका है।  समस्या के समाधान के लिए आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष ललन कुमार सिन्हा ने विगत वर्ष ही डीएम रमन कुमार से मिल इस मुद्दे पर अपने स्तर से पहल करने की अपील की थी।  उपाध्यक्ष श्री सिन्हा ने बताया कि इसके लिए बीडीओ अशोक कुमार तथा सीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव से भी पहल करने की अपील की गयी। लेकिन अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नही आया। सड़क पर जल जमाव से डायरिया, माहमारी फैलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। जनप्रतिनिधि मूकदर्शक बने बैठे है। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ स्वछ भारत का ढिढोरा पिट रही है। जबकि दूसरी ओर घोड़ासहन के अधिकांश चौक-चौराहे पर गंदगी और नरकीय जलजमाव स्वछ भारत को मुँह चिढ़ा रहा हिअ। ऐसे में ग़ांधी जी एव राममनोहर लोहिया का स्वच्छ भारत का सपना कैसे साकार होगा। बरहाल घोड़ासहन बाजार वासी जिला पदाधिकारी से आस लगाई बैठी है। आज भी बिकास का इंतजार ही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.