Breaking News

बरवाकला पंचायत के आवास सहायक पर करवाई की ग्रामीणों ने की मांग

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

आवेदन का अंश 
पंचायतों में हो रहा है आवास योजना के लाभुकों के लिए जिओ टैग।  स्थानीय दलालों के मिलीभगत से आवास सहायक द्वारा गरीबों को छोड़ छतदार घर वाले को भी जियो टैग करके आवास देने की मंशा बनाया गया है। जिसके खिलाफ ग्रामीणों ने आज प्रखंड विकास पदाधिकारी घोड़ासहन को एक जन आवेदन सौंपकर कुछ गरीबों के घरों का जियो टैग करने तथा अपनी मनमानी करने वाले आवास सहायक पर अविलंब कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को यह भी बताया कि यदि हमारी घरों का जियो टैग अविलंब नहीं होता है तथा यदि इस योजना का लाभ हमलोगों को नहीं मिलता है तब अनिश्चितकाल के लिए प्रखंड कार्यालय पर धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें कोई भी अप्रिय घटना के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी ही जिम्मेवार होंगे। 

आवेदकों के समर्थन में प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ वार्ता में शामिल आइसा बिहार विश्वविद्यालय के अध्यक्ष मधुसूदन ने कहा कि भाजपा जदयू की सरकार में गरीबों को छोड़कर अमीरों को ही अधिकांश योजना का लाभ बिचौलियों- अधिकारियों की मिलीभगत से दी जा रही है, जो शर्मनाक है। ढाका विधानसभा क्षेत्र में अफसरशाही नहीं चलने दी जाएगी। गरीबों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की भी घोषणा उन्होंने की तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी से मांग किया कि इन गरीबों को आवास योजना का लाभ दिया जाए। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी इन लोगों के जियो टैग करने तथा आवास सहायक पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलने वालों में मुस्ताक आलम, सियाराम साह, विकास कुमार, रंजीत कुमार थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.