Breaking News

सड़क ,नाला निर्माण को लेकर जन अधिकार पार्टी का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू

घोड़ासहन (पूर्वी चम्पारण )


अनशन स्थल
प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर खास से होकर अम्बेडकर चौके घोड़ासहन तक सड़क की जर्जर स्तिथि और नाला निर्माण नही होने को लेकर जन अधिकार पार्टी के छात्र जिलाध्यक्ष आकाश कुमार सिंह  गुरुवार से आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। जिलाध्यक्ष  सिंह ने बताया कि इस नाले के पानी के समुचित निष्कासन नही होने के कारण पानी सड़क पर ही गिरता है। जिससे सड़क की स्तिथि सालो भर नारकीय बनी रहती है। बताया कि विगत वर्ष अगस्त में सड़क और नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा अनशन किया गया था। तब घोड़ासहन प्रखंड विकास पदाधिकारी और जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा सड़क को तत्काल मोटरेबल और नवम्बर2018 तक सड़क और नाला निर्माण का कार्य पूरा करने के लिखित आश्वासन के बाद अनशन समाप्त हुआ था। लेकिन अभी तक न ही सड़क को  मोटरेबल किया गया और न ही निर्माण कार्य शुरू किया गया। ज्ञात हो कि यह सड़क दर्जनों गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोडती है। स्कूली छात्र-छात्राएं को आने जाने में काफी परेशानी होती है। बरसात में कई बार वाहन भी पलट जाते हैं। वहीं अनसन का समर्थन कर रहे छात्र संगठन आईसा के मुज्जफरपुर विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसुदन ने बताया कि सड़क का जर्जर स्थिति स्थानीय विधायक व सांसद के कर्त्तव्यहीनता का पर्याय है। इस अनशन को स्थानीय ब्यवसायी संघ अध्यक्ष व दिब्यांग संघ के संयोजक उदय जायसवाल ने भी नैतिक समर्थन किया है। मौके पर प्रकाश कुमार बैठा, विशाल कुमार, नरेश यादव ,रामचंद्र सिंह, विकेश कुमार,नंदन कुमार, अवनीश कुमार, शत्रुधन कुमार, सोनू कुमार, सुशील कुमार, ओमप्रकाश कुमार संतोष सिंह,गौतम कुमार, राधेश्याम कुमार, उदय कुमार ,शादिक अनवर, सूरज कुमार ,सानू कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.