Breaking News

घोड़ासहन रेलवे स्टेषन विकास से कोसो दूर

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।



प्रभु नारायण फाइल फोटो 
घोड़ासहन रेलवे स्टेषन कहने को आदर्ष रेलवे स्टेषन है। परन्तु अब तक यह विकास से कोसो दूर है। जिसको लेकर 2015 में आन्दोलन भी किया गया था। जिसमें काफी लोग जेल भी गए। जिसका तारीख लोग आज तक ढो रहे हैं। उक्त बाते ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याषी प्रभु नारायण ने अपने निवास पर आयोजित एक प्रेस कन्फ्रेंस में कही। कहा कि यात्री सुविधाओं को लेकर वे काफी संघर्शरत रहे हैं। वहीं आम जनता के हित में रेलवे विकास के लिए मीडिया के माध्यम से सरकार के समक्ष अपनी 11 सूत्री मांगों को रखने की बात कही। इनकी मुख्य मांगे इस प्रकार है:- 1. घोड़ासहन रेलवे स्टेषन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव हो, 2. नरकटियागंज से समस्तीपुर भाया घोड़ासहन का परिचालन अविलम्ब षुरू हो, 3. घोड़ासहन रूट में विद्युतीकरण हो सहित 11 मांगे हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.