Breaking News

बी.ई.ओ के सम्मान में आयोजित हुआ कार्यक्रम

छौड़ादानो, पूर्वी चम्पारण।

CRC हीरामणि में बी.ई.ओ का सम्मान सह विदाई समारोह हुआ आयोजित


प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी छौड़ादानो के सम्मान में संकुल संसाधन केंद्र हीरामणि के प्रांगण में सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उदघाट्न प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी श्री सतीश कुoश्रीवास्तव ,TET-STET उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन सिंह,crcc कृष्ण कुमार,नन्दकिशोर प्रसाद जुबैदा खातून आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया ।
          कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए crcc कृष्ण कुमार ने बी.ई.ओ.साहब के कार्यकाल में प्रखण्ड में शिक्षा के गुणवत्ता पर चर्चा की। वही प्रियरंजन सिंह ने कहा कि beo की स्वक्ष छवि एवं शिक्षक हित में कार्य करने के लिए इन्हें हमेशा याद किया जाएगा।श्री सम्भु ठाकुर ने भारतेंदु के एक कविता द्वारा बिछड़न की व्यथा का वर्णन करते हुए इस पल को और ज्यादा मार्मिक बना दिया । कार्यक्रम का संचालन महताब आलम ने किया।
मौके पर बी आर पी ओमप्रकाश कुमार,सम्भु प्रसाद,प्रभु शरण ठाकुर अजहरुल हक,राधेश्याम कुमार ,शिवशंकर राव,शशिभूषण प्रशाद, ओमप्रकाश यादव  मणिभूषण कुमार,अविनाश कुमार,सुरेंद्र कुमार, महेश कुमार बैठा, अनिल यादव, जकी अहमद,आफताब आलम, कृष्णन्दन प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, शम्भू ठाकुर ललित किशोर, समस्त संकुल समन्वयक सहित समस्त संकुलाधिन शिक्षा कर्मी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.