Breaking News

सद्भावना एक्सप्रेस का हुआ घोडासहन में ठहराव

घोडासहन, पूर्वी चम्पारण। 


सद्भावना एक्सप्रेस को झंडी दिखती सांसद रमा देवी 
विगत कई बर्षो से चली आ रही जनता की मांग पर पहल करते शिवहर संसद रमा देवी के अथक प्रयाश के बाद अब सद्भावना ट्रेन का भी ठहराव घोडासहन में सुनिश्चित हो गया। मौके पर सांसद श्री देवी के द्वारा स्थानीय स्टेशन पर झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना भी किया गया।  वही मौके पर आयोजित कार्यक्रम में लोगो को सम्बोधित करते संसद श्री देवी ने कहा कि 17 फ़रवरी को ठाकुर राम मथुरा प्रसाद उच्च विद्यालय परिसर में मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी द्वारा आयोजित “भारत-नेपाल मैत्री संवाद” कार्यक्रम में स्थानीय मीडिया द्वारा सद्भावना एक्सप्रेस के दूसरे नंबर 14017 व् 14018 की भी ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए मुझे (सांसद रमा देवी ) को अवगत कराया गया था। जिसके अलोक में सांसद द्वारा रेल मंत्रालय से स्वीकृत करा ली गयी है। जिसकी अधिसूचना भी रेलवे द्वारा जारी कर दी गयी है। सांसद ने बताया कि अब ईस रूट से गुजरने वाली दोनों नंबर की सद्भवना एक्सप्रेस घोड़ासहन में रुकेगी।  वही बताई कि अन्य ट्रेनों के ठहराव के लिए उनका प्रयाश जारी रहेगा। इधर मीडिय फॉर बॉर्डर हार्मोनी परिवार ने इसके लिए संसद सहित रेल विभाग को इसके लिए बढ़ाई दी है। मौके पर रामपुकार सिन्हा, मंगल कुशवाहा, नागेश्वर प्रसाद, अरुण पांडेय, रामा प्रसाद, पारस जायसवाल, उदय नारायण प्रसाद, भैरो प्रसाद, रंजेश सिन्हा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.