डीएसपी ने घोड़ासहन थाना व बैंक का किया औचक निरीक्षण
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
डीएसपी ने घोड़ासहन थाना व बैंक का किया औचक निरीक्षण
डीएसपी ने घोड़ासहन थाना व बैंक का किया औचक निरीक्षण
![]() |
| - |
सोमवार को सिकरहना पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने घोड़ासहन थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के सभी अभिलेखों सहित अन्य कागजातों का अवलोकन किया। गष्ती दल व अन्य जवानों को षस्त्र सहित उपस्थित कर पुछ-ताछ की। वहीं बताया कि किसी षिकायत को लेकर थाना आने वाले से अच्छा व्यवहार करने का निर्देष दिया। वहीं लोकल स्तर पर समाधान हो जाने वाले मामले को जनता दरबार में निपटाने का आदेश दिया। तत्पष्चात् औचक ही बैंक पहूँच वहां की स्थिति का जायजा लिया। जहां कई लोग बैंक के अन्दर मोबाईल पर बात करते व बैंक का गार्ड यत्र-तत्र घुमते पाया गया। जिसको फटकार लगाई गई व गेट पर तैनात रहने की सलाह दी गई। वहीं बैंक मैनेजर से मिलकर लोगों को बैंक के अन्दर फोन पर बात न करने की सलाह दी गई। वहीं एटीएम एवं रात्रि गार्ड के संबंध में जानकारी ली गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.