Breaking News

!! विद्यालय में मनाया गया युवा दिवस !!

दिनांक : 12-01-2019
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!! विद्यालय में मनाया गया युवा दिवस !!


कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक व छात्र 
घोड़ासहन प्रखंड स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बालापुर में शनिवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर अध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद के तस्वीर पर बच्चों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। वहीँ उनके जीवन से  से सीख लेने की प्रेरणा ली। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र कुमार ने  उन्हें स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने की सलाह दी।  उन्होंने यह भी बताया कि स्वामी जी का कथन था कि पढ़ने के लिए जरूरी है एकाग्रता, एकाग्रता के लिए जरूरी है ध्यान। ध्यान से हम अपने इंद्रियों पर संयम रखकर एकाग्रता प्राप्त कर सकते हैं । यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी हो तो हमें स्वामी जी के आदर्शों का अनुकरण अवश्य करनी चाहिए।  साथ ही सभी शिक्षकों ने अपने-अपने तरीके से बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चों को अच्छे मार्ग  पर चलने की सलाह दी । कार्यक्रम के बाद वर्ग कक्ष में  शिक्षकों के द्वारा निबंधन लेखन तथा पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।  मौके पर छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक नंदकिशोर प्रसाद कल्पना कुमारी मधुसूदन महतो पारस बैठा सहित सैकड़ों बच्चों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.