!!! सीमाई क्षेत्र घोड़ासहन रेलवे प्लेटफॉर्म पर हो रहा है घटिया निर्माण !!!
दिनांक: 12-01-2019
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!!! सीमाई क्षेत्र घोड़ासहन रेलवे प्लेटफॉर्म पर हो रहा है घटिया निर्माण !!!
सीमाई क्षेत्र एवं ढाका विधान सभा क्षेत्र का एकलौता महत्वपूर्ण रेलवे स्टेषन घोड़ासहन के प्लेटफॉर्म पर घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें घटिया ईट का प्रयोग किया जा रहा है। कहीं कहीं तो पहले से घटिया निर्मित बाउंडरी वाल के ईट का भी प्रयोग किया जा रहा है। जिसको पूर्व के निर्माण में जांच के समय क्रोस (रोक) कर दिया गया था। वहीं बालू भी घटिया किस्म का लगाया जा रहा है तथा सीमेंट बालू का अनुपात भी गलत है, जो अवैध है। ज्ञातव्य हो कि इस घटिया प्लेटफॉर्म का निर्माण किए जाने से ढाका विधान सभा क्षेत्र सहित घोड़ासहन क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोष है।
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!!! सीमाई क्षेत्र घोड़ासहन रेलवे प्लेटफॉर्म पर हो रहा है घटिया निर्माण !!!
![]() |
| प्रगति कार्य |
रेलवे के रक्सौल सेक् इंजीनियर ने बताया कि काम उनके निगरानी में हो रहा है।
इधर ढाका विधान सभा के पूर्व प्रत्याषी राम पुकार सिन्हा ने इस रेलवे स्टेषन पर निर्माण किए जा रहे प्लेटफॉर्म की ढलाई तथा लगाए जा रहे ईट और बालू-सिमेंट की जांच अविलम्ब जांच की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.