Breaking News

!!! सीओ के आदेष के बाद सड़क पर नही सजी दूकाने !!!

दिनांक: 12-01-2019 (2)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!!! सीओ के आदेष के बाद सड़क पर नही सजी दूकाने !!!



सीमाई क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बाजार है घोड़ासहन। जहां पास गांव सहित सीमाई क्षेत्र नेपाल से भी लोग खरीददारी करने यहां आते है। जिससे यह बाजार भरा-पुरा नजर आता है। वहीं सड़क पर छनती दूकानों से जहां बाजार में भीड़ व जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है वहीं कहीं कहीं सड़के भी संकीर्ण नजर आती है। इन सभी को देखते हुए सीओ अनिल कुमार श्रीवास्तव के द्वारा घोड़ासहन बाजार के डाकघर के पास पास किनारे सजने वाले दूकानों को नोटिस देकर बंद करने की चेतावनी दी है। जिसके आलोक में यहां की सभी दूकाने षनिवार को नही सजी। कुछेक दूकानदारों द्वारा अपनी प्लास्टिक व बांस के सहारे बने दूकानों को तोड़कर हटा लिया गया, जबकि अभी भी अधिकाष दूकाने ज्यों कि त्यो बनी हुई है।
n
ज्ञातब्य हो कि कोर्ट द्वारा यहां अवस्थित पोखर के सौदर्यीकरण का भी आदेष निर्गत है। बाजार में चर्चा है कि अब इस पोखर में हो रहे निर्माण को कार्य को कोर्ट द्वारा रोक लगाने के बाद इसका कायाकल्प हो जायेगा। इसका सौन्दर्यीकरण होने से बाजार के बीचो बीच अवस्थित इस पोखर का रौनक भी बढ जाएगा।
इधर दूकानदारों की माने तो यहीं इनका रोजी रोटी था। अब कोई और रोजगार की तलाष करने को विवष है। यहां कम से कम किराया भाड़ा नही देना पड़ता था। गुजर वसर हो जाता था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.