 |
| श्रद्धांजलि अर्पित करते |
घोड़ासहन प्रखंड के श्री पुर पंचायत के कसवा टोला मे प्रख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्दर द्वारा 20क्विंटल बालू के रेत पर देश के प्रख्यात समाजवादी चिंतक जार्ज फर्नांडीज के निधन पर आकृति बनाकर शत नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। मौके पर ढ़ाका विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्यासी व जद यू नेता राम पुकार सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र,समाजवाद व धर्मं निरपेक्षता के प्रबल पक्षधर जौर्ज साहेब की जिन्दगी से आज के राज नेताओ को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होने सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्दर को सम्मानित करते हुए कहा की पूरा जद यू परिवार आपके इस कृतित्व से ऋणी रहेगा। कहा कि समता पार्टी के संस्थापक व 9बार सांसद रहे जौर्ज साहेब की तस्वीर बालू के रेत पर बनाकर ग्रामीणो व जद यू कार्यकर्ताओ को तस्वीर पर नमन और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने का मौका मिला । मौके पर जौर्ज बिचार मंच के जिला अध्यक्ष डॉक्टर सचिदा नंद कुशवाहा,जद यू महा दलित प्रकोस्थ के नेता मुकेश कुमार रजक, मुनिल कुमार पासवान, रन्जेश सिन्हा, कव्लेश कुमार समेत सैकड़ो लोगों ने श्रद्धाँजलि अर्पित की।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.