Breaking News

रसोइया संघ का प्रदर्शन व पुतला दहन

घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।


प्रदर्शन करते रसोईया 
बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के बैनर तले दर्जनों सैकड़ो रसोइयो ने बीआरसी कार्यालय से प्रखंड कार्यालय घोड़ासहन तक रोषपूर्ण प्रदर्शन सरकारी कर्मचारी घोषित करने, वेतन 18,000 प्रतिमाह देने, एमडीएम को एनजीओ के हवाले सौंपने की साजिश बंद करने सहित 17 सूत्री मांगों को लेकर किया तथा सांसद रामा देवी व विधायक फैसल रहमान का पुतला दहन किया साथ ही सरकार द्वारा पारित रसोइया कर्मियों को हटाने का आदेश की दर्जनों प्रतियां जलाई गई। नेतृत्व कर रहे आइसा बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन ने कहा कि ₹33 रोज पर रसोइया से खाना बनवाना सरासर नाइंसाफी है, जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तब तक हमारी आंदोलन जारी रहेगी। आंदोलन का समर्थन भाकपा माले के प्रखंड सचिव ऐनुल हक ने भी किया। प्रदर्शन व पुतला दहन में शंभू राम, दिनानाथ महतो, गुलनाज बेगम सहित सैकड़ों विद्यालय रसोईया शामिल थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.