Breaking News

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

दिनांक : 26-01-2019 
छौड़ादानो, पूर्वी चम्पारण। 

गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम 


     
उद्घाटन सत्र 
 70वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतुहां में झंडोतोलन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उदघाट्न TET-STET उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कण्डेय पाठक, जिलाध्यक्ष प्रियरंजन सिंह, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, शिक्षक श्रीनारायण सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों द्वारा नाटक, भाषण, गाना और डांस प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के उपरांत बच्चों को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक शाहमोहम्मद, अविनाश कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के शिक्षक महेश बैठा, रितराज बैठा, हरिलाल राम अनुपमा कुमारी, रुखसाना प्रवीण, ग्रामीण रामशंकर प्रसाद दीपू श्रीवास्तव, बासुदेव चौधरी, मोनू कुमार, प्रिंस कुमार, विवेक कुमार, अंशु कुमारी आदि मौजूद थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.