Breaking News

चम्पारण राजनीतिक प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
चम्पारण राजनीतिक प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया यह कार्यक्रम गांधी संग्रहालय मोतिहारी में चम्पारण के हजारों युवाओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का उद्घाटन चम्पारण राजनीतिक प्रशिक्षण संस्थान के संरक्षक डॉ दीपक कुमार ,दुर्गेश नारायण सिंह ,अमरेन्द्र कुमार मिश्रा संस्थान के निदेशक डॉ जितेंद्र कुमार कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम में युवाओ के आदर्श स्वामी विवेकानंद की जीवन से सिख लेने की प्रेरणा उपस्थित वक्ताओ ने दिया तथा उनके आदर्श को अपनाने की सलाह भी दिए।
चम्पारण राजनीतिक प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा प्रशिक्षण के महत्व को बताया गया संस्थान के निदेशक ने बताया कि 1000 युवा को राजनीति में लाना ही संस्थान का उद्देश्य है ।वही डॉ दीपक कुमार ने बताया कि संस्थान से 4000 सक्रिय युवा जुड़ चुके है उन्होंने बताया कि फरवरी के लास्ट तक इस संख्या को 10000 करने के लिए सभी पदाधिकारी लगातार कार्य कर रहे है ।वही दुर्गेश नारायण सिंह ने बताया कि संस्थान के पदाधिकारियों को जनवरी के लास्ट सप्ताह में वैशाली में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिए जाएंगे जहाँ युवाओ को प्रशिक्षण देने के लिए संस्थान के दार्शनिक प्रचार्य ओर प्रोफेसर आएंगे जो राजनीति के तौर तरीकों से युवाओ को काबिल बनाने का प्रयास करेंगे वही संस्थान के पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि 31 मार्च से प्रशिक्षन सुरु हो रहा है ।
जिसमे लगभग सभी युवाओ का नामांकन की प्रक्रिया लास्ट इस्थिति में पहुच चुकी है इक्षुक युवा संस्थान के निदेशक से मिलकर नामांकन करवा सकते है।साथ ही इस अवसर पर चम्पारण गौरव अवार्ड से युवाओ को समानित किया गया ये पुरस्कार पांच क्षेत्रो में चुने गए युवाओ को दिया गया,समाजिक क्षेत्र में संजय सोनी,चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ इफ्तखार आलम ,शिक्षा के क्षेत्र में निर्मल सिंह, युवा राजनीति के क्षेत्र में बबन कुशवाहा को सयुक्त रूप से ये पुरस्कार दिए गए कार्यक्रम को सभा मे उपस्थित युवाओ ने सम्बोधित किया एवम हजारों युवाओ को राजनीति में लाने की प्रेरणा लिए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.