Breaking News

सूबे के मुखिया नीतीश कुमार करेंगे, तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव का उद्घाटन

दिनांक 12 जनवरी 2019 ।
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।

बौद्ध महोत्सव में अपनी कला का जौहर विखेरेंगें, विश्ववविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र

मोतिहारी (पूर्वी चंपारण): 11 जनवरी से शुरू हो हुए तीन दिवसीय बौद्ध महोत्सव में विश्व विख्यात रेत कलाकार मधुरेंद्र अपनी कला का जौहर बिखेरेंगी. इसके लिए गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सैंड आर्ट की प्रदर्शनी के लिए अनुमति दे दी हैं. महोत्सव का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. इसकी पुष्टी करते जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह पर्यटन के प्रभारी पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने बताया की बोधगया के कालचक्र मैदान में बनें मुख्य सांस्कृतिक पंडाल के बगल में पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड के बिजबनी गांव निवासी व मशहूर रेत कलाकार मधुरेंद्र को आमंत्रित किया गया हैं.
इनकी कलाकृति के लिये 30/20 का जगह एवं रंग अबीर तथा बालू की ब्यवस्था करा दी गयी हैं. वही बालू पर उकेरी जाने वाली कलाकृति बिहार सरकार के प्लास्टिक बैन योजना पर आधारित होंगी. जो  देश विदेश तथा कई प्रदेशों से आने वाली सैलानियों के स्वागत के लिए बनायीं जा रही हैं. बता दे की हालही में गुरु गोविंद सिंह के 352वीं जयंती पर राजधानी पटना के टेंट सिटी में स्थित कंगन घाट पर भारत सरकार के योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया हैं. अपनी बेहतरीन कला प्रदर्शन कर बिहार के पर्यटन मंत्री सहित कई वरीय पदाधिकारियो व आम नागरिकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया था. गौरवतलब हो  की सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र अपनी कला के बदौलत राज्य के हर बड़े समारोह से लेकर विदेशों में भी पहचान स्थापीत करने में कामयाबी हासिल कर चुके हैं.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.