!!! ट्रस्ट के माध्यम से फ्री मेडिकल चेकअप !!!
दिनांक: 10-01-2019 (1)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!!! ट्रस्ट के माध्यम से फ्री मेडिकल चेकअप !!!
गुरूवार को धोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के अमवा गांव में गंगाजली अच्छेलाल मेमोरियल ट्रस्ट के बैनरतले फ्री मेडिकल चेकअप किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत रूप से अच्छेलाल चौधरी के पुत्र ष्यामसुन्दर चौधरी, मुखिया चन्देष्वर जायसवाल, अस्तानन्द प्रसाद, डॉ. अषोक कुमार, के साथ साथ मुख्य अतिथि रामपुकार सिन्हा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मेडिकल चेकअप के दौरान डॉ. अषोक कुमार के द्वारा बताया गया कि मानव षरीर में सभी बिमारियों से लड़ने की क्षमता है। जरूरत है इसको विकसित करने की। यदि एलओपैथ दवा खाकर मरने वालों की संख्या यदि 10 है, तो इनका दावा है कि बिना दवा खाए मरने वालों की संख्या मात्र 6 ही होगी। क्योंकि अंग्रेजी दवाओं के कई साईड एफेक्ट्स हैं। प्रकृति में ऐसे कई पेड़ पौधे मौजुद हैं जिसका इस्तेमाल हम दवा के दौर पर सीधे रूप से भी कर सकते हैं। जिसका साईट एफेक्ट्स भी नही हैं। वहीं बताया कि यह संस्था पुरानी है। पहले यह संस्था गरीब छात्रों को पोषाक, पुस्तक व अन्य सामग्रियां उपलब्ध कराती थी। परन्तु अब इन सामग्रियों को सरकार छात्रों को मुफत दे रही है। इसलिए अब यह संस्था लोगों को फ्री मेडिकल चेकअप सहित दवाओं का भी मुफ्त में वितरण कर रही है। इसके साथ ही साथ संस्था लोगों को जागरूक कर कम से कम दवा खाकर अधिक से अधिक स्वस्थ्य रहने व लंबी उम्र जीने की गुर भी सिखला रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.