352 वीं गुरु गोविंद सिंह जयंती समारोह में दिखेंगी, सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अंगुलियों की जादू
दिनांक 9 जनवरी 2019।
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
राजधानी पटना में गुरु प्रकाश पर्व पर पर्यटन मंत्री ने चंपारण के मधुरेन्द्र को कला प्रदर्शन का दिया न्योता
मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) : गुरुगोविंद सिंह के 352वीं जयंती अवसर पर पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित राजधानी पटना के टेंट सिटी में 11 जनवरी से शुरू हो रहें तीन दिवसीय समारोह में भी मधुरेंद्र की कलाकृति की छटा बिखेरेंगी. इसके लिए बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने सैंड आर्ट की प्रदर्शनी के लिए अनुमति दे दी हैं. समारोह का उद्घाटन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार करेंगे. दूरभाष पर जानकारी देते पिरामिड फेबकॉन इंवेंट मैनेजर टुनटुन सिंह ने बताया की पटना के टेंट सिटी में हो रहे गुरु गोविंद सिंह के 352 वाँ जयंती समारोह में घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड के बिजबनी गांव निवासी व प्रख्यात रेत कलाकार मधुरेंद्र को आमंत्रित किया गया हैं.
इनकी कलाकृति के लिए कंगन घाट पर 30/20 का जगह के साथ रंग अबीर तथा बालू की व्यवस्था करा दी गयी हैं. बालू पर उकेरी जाने वाली कलाकृति देश विदेश तथा कई प्रदेशों से आने वाली सैलानियों के स्वागत के लिए बनायीं जा रही हैं. गौरतलब हो की सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र राज्य के हर बड़े समारोह से लेकर विदेशों में भी अपनी अंगुलियों की जादू से वरीय प्रशाशनिक लोगों एवं राजनेताओं को भी कला का लोहा मनवा चूका हैं.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.