352 वीं प्रकाश पर्व में मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश।
दिनांक: 11 जनवरी 19। फ़ोटो प्रेषित।
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
राजधानी पटना में गुरु प्रकाश पर्व पर पर्यटन मंत्री ने चंपारण के मधुरेन्द्र को कला प्रदर्शन का दिया था न्योता
पटना सिटी : गुरुगोविंद सिंह के 352वीं जयंती अवसर पर पर्यटन विकास निगम द्वारा आयोजित राजधानी पटना के टेंट सिटी में 11 जनवरी से शुरू हो रहें तीन दिवसीय समारोह में विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने भारत सरकार के कार्यक्रम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश अपनी रेत कला के जरिये दी हैं. यह मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हैं। मनमोहक इतना कि लोग अपने-अपने अंदाज में सेल्फी लेते नजर आ रहें हैं।समारोह का उद्घाटन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने किया.
बता दे कि बिहार सरकार के पर्यटन विभाग ने सैंड आर्ट की प्रदर्शनी के लिए पटना के टेंट सिटी में हो रहे गुरु गोविंद सिंह के 352 वाँ जयंती समारोह में घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड के बिजबनी गांव निवासी व प्रख्यात रेत कलाकार मधुरेंद्र को आमंत्रित किया. इसके अलावा मधुरेन्द्र के कलाकृति के लिए कंगन घाट पर 30/20 का जगह के साथ रंग अबीर तथा बालू की व्यवस्था करायी गयीं. बालू पर उकेरी जाने वाली कलाकृति देश विदेश तथा कई प्रदेशों से आने वाली सैलानियों के स्वागत के लिए बनायी गयी हैं.
गौरतलब हो की सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र राज्य के हर बड़े समारोह से लेकर विदेशों में भी अपनी अंगुलियों की जादू से वरीय प्रशाशनिक लोगों एवं राजनेताओं को भी कला का लोहा मनवा चूका हैं. हाल ही में ओड़िसा गवर्नर गणेशी लाल ने भी इनकी कला का प्रशंशा की थी.

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.