"आप" की सरकार करेगी बिजली बिल चौथाई: शत्रुध्न साहू
दिनांक: 09 जनवरी2018।
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
मोतिहारी: मोतिहारी शहर के बेलही देवी अवस्थित केशरिया गेस्ट हाउस में आम आदमी पार्टी का ज़ोनल मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें बेतिया ,सीतामढ़ी, शिवहर एवं मोतिहारी ज़िला से वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
बैठक में आगामी चुनाव की रणनीतियों पर गहन चर्चा-परिचर्चा किया गया और सरकार के गलत नीतियों के कारण फ़ेल रही अराजकता के विरुद्ध आंदोलन करने पर पर भी विचार किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री शत्रुधन साहू रहे जिनहोने ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के प्रति आम अवाम , किसान , मजदूर , युवा , छात्र सबका विश्वास बढ़ रहा है। पार्टी का मकसद है आम आदमी का विश्वास हासिल करना है म सबका विश्वास बढ़ा रहा है। बड़े पैमाने पर पूरे बिहार मे सामाजिक कार्यकर्ता विभिन्न राजनीतिक दलो के अच्छे लोग , पत्रकार एवं बुद्धिजीवी एवं अन्य तबके के लोग पार्टी से जुड़ रहे है ।
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली राज्य के आधी अधूरी केजरीवाल सरकार जो शिक्षा , स्वष्ठती ,बिजली, पानी और बुनियादी जरूरतों के क्षेत्र में मोडेल स्थापित किया है जो अन्य राज्यों व देश के लिए प्रेरणादायक व अनुकरणीय है।बिजली दर पूर्वी चंपारण से आधे कीमत से भी आधा है और देश का सबसे कम बिजली दर है। तीन बार बिहार सरकार बिजली दर बढ़ा चुकी है। और चौथी बार बढ़ाने की तैयारी कर रही है। यदि आम आदमी पार्टी की सरकार आ जाए तो बिजली का दर एक चौथाई हो जाएगा। दिल्ली की सरकार बिना किसी भेदभाव(एपीएल/बीपीएल) के 2500 रु सामाजिक सुरक्षा पेंशन दे रही है। बिहार में इसे किया जा सकता है। लाखो रु खर्च करने वाले अभिभावक प्राइवेट स्कूल से नाम कटवाकर सरकारी स्कूल में लिखवा रहे है। जहां शिक्षक खिचडी खिलाने का काम नहीं करते है बल्कि स्कॉटलैंड , फ़्रांस में प्रशिक्षण लेकर सिर्फ बच्चो को पढ़ा रहे है। खिचड़ी खिलाने और अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए अन्य प्रबन्धक बहाल है। मुहल्ला क्लीनिक देखने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के सचिव सहित अन्य देशो के प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति आ रहे है। जिस कार्यक्रम को भारत सरकार को आयोजित करना चाहिए ,लेकिन केंद्र सरकार अरविंद केजरीवाल के लोकप्रिय होने से डरती है और तरह तरह के षड्यंत्र करती है। जो नितीश कुमार हमेशा अंतरात्मा , संवेदना की बात करके इस्तीफा देते रहे है । चाहे वो गैसल रेल दुर्घटना हो अथवा 2014 के लोकसभा का पराजय हो या राजद कॉंग्रेस के साथ चुनी हुई सरकार हो लेकिन मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में सात साल से 14 साल के अनाथ बछियों के साथ दरिंदगी की हद पार होते रही ,जैसे संवेदनशील ईसु पर इस्तफा देने की बात तो दूर , 3 महीने बाद के बाद महज ब्यान डेबे के लिए आए। और आज भी कई मंत्रियों व अधिकारियों को बचाने में लगे है जो दुर्भाग्य पूर्ण है। आज सर्वोच नयालय के दबाव पर सीबीआई के चार्जशीत में मामला प्रकाशित हुआ है कि इन बिन माँ-बाप बच्चियों के साथ कुर्सी में बांधकर हैवानियत होतोई थी । ऐसी घिनौनी रिपोर्ट आने के बाद नितीश सरकार को इस्तफा की बात तो दूर , चुल्लू भर पानी मे डूबकर मर जाना चाहिए। श्रीजन घोटाला ,नल-जल घोटाला,घुले से मुक्त शौच घोटाला से घिरी भाजपा-जेडीयू के सरकार में रोज हत्या,लूट ,बलात्कार,तथा सरकारी योजनाओ में भरष्टाचार चरम पर हा, ऐसा लगता है जंगल राज पार्ट-2 नहीं महाजंगल राज आ गया है। हमेशा नितीश कुमार कहते थे कि हर समस्या का निदान जनता एवं कार्यकर्ताओ से निकल कर आता है। लेकिन जिस दिन से उन्होने अपने पार्टी का उतराधिकारी प्रशांत किशोर को घोषित कर दिया , उससे लगता है कि नितीश कुमार का विश्वास जनता एवं कार्यकर्ताओ से उठ गया है।
अब उनका विश्वास रणनीति पर हो गया है। येही कारण है कि रोम जल रहा था और नीरो चैन की बंसी बाजा रहा था के तर्ज पर बिहार की जनता कराह रही है और नितीश कुमार चुनावी रन कौशल बनाने में मस्त है। लेकिन जनता आने वाली चुनाव में इनको करारा जबाब देगी। हमेशा राष्ट्र व राष्ट्रियता की बात करने वाली भाजपा राफेल जैसे लड़ाकु विमान रक्षा सौदे में सर्वोच नयालय में गलत तथ्य देकर केवल देश को ही नहीं पूरे जनता को गुमराह किया है। देश की जनता चिल्ला-चिल्लाकर पूछ रही है कि ये 540 करोड़ का राफेल लड़ाकू विमान 1670 करोड़ का कैसे हो गया लेकिन कभी चुप नहीं रहने वाले प्रधानमंत्री जी चुप्पी साधे है। ये देश के नौजवाओ को चौका रहा है और छद्म राष्ट्रवाद के आड़ में तिरंगा को डुबोने वाले भाजपा को चुनावी दंगल में डुबो कर दम लेगी। आम आदमी पार्टी बिहार में लोकसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है। इसमें पूर्वी चंपारण के सीट को शामिल होने की संभावना है। अंतिम फैसला राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व बिहार प्रभारी संजय सिंह से मिलकर किया जाएगा। बैठक में मोतिहारी जिलाध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केशरिया प्रभारी मुमताज़ अहमद खान, ,मोतिहारी विधानसभा प्रभारी मनोज प्रसाद कुशवाहा के साथ बेतिया से अरुण शर्मा , जितेंद्र कुमार गुप्ता एवं सीतामढ़ी शिवहार से सभी नेतागण उपस्थित रहे। कादिर जिलानी, मुन्ना मौर्य , असीम साहब,रामनरेश मालाकार, वकील सिंह ,स्वामी नन्द प्रसाद ,जीतन पासवान ,नीरज शर्मा , सतेंद्र कुमार,अरुण कुमार पंडित ,रंजीत कुमार ,मैनुदिन अंसारी, सावित्री देवी,उर्मिला देवी,रामानन्द पासवान,अवधेश झा, संजय कुमार, जितेन्द्र मौर्य, मणिभूषण श्रीवास्तव इत्यादि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.