Breaking News

!! एसएसबी द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन !!

दिनांक : 11-01-2019
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!! एसएसबी द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन !!


जाँच करते चिकित्सक 
शुक्रवार को जमुनिया मिडिल स्कूल में एसएसबी के कमांडेंट श्री देवानंद सिंह के अध्यक्षता में निशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।  मौके पर डॉ सुधीर कुमार और सोहन शाहु (फार्मासिस्ट) के द्वारा निशुल्क जॉच के साथ ही साथ मुफ्त दवा वितरित की गयी।  उक्त चिकित्सा शिविर में एसएसबी के जवान जगदीश, गगन, महादेव, देवाशीष इत्यादि जवानों के साथ झरौखर पंचायत के पूर्व एवं वर्तमान मुखिया पति वीरेन्द्र नाथ सक्सेना और डॉ जयप्रकाश कुमार के मौजूदगी में रवीन्द्र, सोनालाल, गजिन्दर, सुशील रंजन, रंजीत, धीरज, मुकेश, राजू, विनोद, इत्यादि सैकड़ों लोगों का जॉच कर दवा वितरित किया गया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.