Breaking News

!! दर्जनों की संख्या में आए अज्ञात द्वारा डकैती का प्रयास !!

दिनांक: 07-01-2019 (1)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!!! दर्जनों की संख्या में आए अज्ञात द्वारा डकैती का प्रयास !!!

आवेदन 
स्थानीय बाजार में एक डकैती के प्रयास का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिसकों लेकर सुरभी कलेक्षन प्रतिश्ठान के संचालक हरि नारायण चौधरी के द्वारा थाने को आवेदन दे सूचित किया गया है। दिए आवेदन में बताया गया है कि 6 तारीख की रात्री करीब साढे बारह बजे हथियार से लैष अज्ञात अपराधियों द्वारा इनके घर को काटकर अन्दर घुस आए। गेट काटने के क्रम में जोर से आवाज के कारण इनकी नींद खुली। सीसीटीवी में देखा तो कई अपराधी छत पर हलचल कर रहें हैं। अन्दर से चोर-चोर, डकैत-डकैत चिल्लाने के बाद आपराधी को भागते सीसीटीवी में देखा गया। अपराधियों के द्वारा कोई लुटपाट एवं जानमाल की क्षति नही पहूँचाई गई। परन्तु वे सभी नेताजी को खोज रहे थे।
इधर नेता प्रभु नारायण ने बताया कि इसके पूर्व 2014 में लालबेगिया घाट पुल के निकट लुट, 2017 के दूकान का दीवार और गेट काटकर लुट तथा इसी 28 दिसम्बर को भी डकैतों के द्वारा मेन रोड मंे उत्पात मचाया गया। परन्तु आज तक किसी भी मामले में पुलिस द्वारा अपराधी पकड़े नही गए और न ही उद्भेनद हुआ। बताया कि आष्चर्य की बात है कि 27 दिसम्बर को डकैत उत्पाद मचाकर चले जाते हैं और फिर 07 जनवरी के मध्य रात्री में दर्जनो हथियार बंद अपराधी घर का गेट तोड अन्दर व छत पर चढ जाते हैं। डकैती में विफल होने पर डकैतों द्वारा नेतवा नेतवा की बात किया जाना कहीं न कहीं साजिष नजर आता है। अपराधियों की गतिविधि सीसीटीवी में कैद है। पीछले सभी मामलों सहित इस घटना का उच्च्स्तरीय जांच की मांग करते हुए प्रषासन से सुरक्षा की मांग की है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.