Breaking News

!! रसोइया ने की बीआरसी घोड़ासहन में तालाबंदी !!

दिनांक  : 07 -01 -2019
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!! बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ ने बीआरसी घोड़ासहन में तालाबंदी कर शहर में किया विशाल प्रदर्शन !!

रसोईयों के द्वारा बीआरसी में ताला बंदी व प्रदर्शन 
7 जनवरी को बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ ने राज्यव्यापी आवाहन पर घोड़ासहन बीआरसी में तालाबंदी कर पूरे शहर में प्रदर्शन किया।  प्रदर्शन का नेतृत्व आइसा के बिहार विश्वविद्यालय अध्यक्ष मधुसूदन एवं रसोईया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंभू राम ने की। प्रदर्शन के दौरान सरकार विरोधी नारे लगाए गए।  वही रसोइयों को सरकारी कर्मचारी घोषित करने, 18000 मानदेय देने सहित कई मांगे की।  बिहार विद्यालय रसोईया संघ ने भाकपा माले सहित सभी वामपंथी पार्टियों द्वारा आहूत 9 जनवरी को बिहार बंद में शामिल होने की घोषणा भी की।  इसके दौरान डॉ• भीमराव अंबेडकर चौक पर एक सभा की गई।  सभा को छात्र नेता मधुसूदन, रसोइया संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष शंभू राम, भाकपा माले के प्रखंड सचिव ऐनुल हक, दिनानाथ महतो सहित कई नेताओं ने सम्बोधित किया। मौके पर प्रदर्शन में जयमंगल राय, कामेश्वर महतो, मनोज यादव,  टुनटुन बैठा, बिर्जू राय, मदन राय, गीता देवी, प्रभा देवी, साधना श्रीवास्तव, छविलाल मली सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.