!! चोरों ने मोबाइल दुकान को बनाया निशाना !!
दिनांक : 13-01-2019
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!! चोरों ने मोबाइल दुकान को बनाया निशाना !!
![]() |
| चोरी की बारदात के बात देखते लोग |
सटर चोर विश्वविद्यालय के शरण स्थली के रूप में विश्वविख्यात घोड़ासहन में भी अब मोबाइल दुकानों में होने लगी है चोरियां। बीती रात बाजार के मुख्य सड़क अवस्थित दुर्गा टेलिकॉम को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों द्वारा पीछे से दरवाजा तोड़ व सेंधमारिकर दुकान में प्रवेश किया। वहीँ दुकान में अवस्थित सभी मोबाइल उठा ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का स्टोरेज बॉक्स भी अपने साथ लेते गए। दुकान मालिक शम्भू प्रसाद जैसवाल ने बताया कि कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये चोरों द्वारा उड़ा लिया गया है। बाजार में तरह तरह की चर्चा है। इसके पहले भी नेता प्रभु नारायण के मार्किट में संदिग्धों को सीसीटीवी में देखा गया था। वहीँ हरी नारायण के घर के छत पर संदिग्धों का पहुँचाना, जिसका भी सीसीटीवी फुटेज मौजूद है। इन दोनों घटनाओं को लेकर थाने को आवेदन भी दिया गया था। इसके बावजूद भी प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जाना लोगो व ब्यवसायिओं के मन में संसय का कारण भी बना है। वहीँ पुलिस मौके पर पहुँच छान बिन कर अलग अलग पहलुओं पर मंथन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.