!! 20 जनवरी को जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे राम पुकार सिन्हा !!
दिनांक : 13-01-2019
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!! 20 जनवरी को जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे राम पुकार सिन्हा !!
![]() |
| राम पुकार सिन्हा फाइल फोटो |
101गाड़ियों की काफिला के साथ आगामी 20जनवरी को जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के लिए ढाका विधानसभा क्षेत्र से रवाना होँगे पूर्व प्रत्यासी राम पुकार सिन्हा । उक्त आशय की जानकारी देते हुए श्री सिन्हा के मिडिया प्रभारी अभिमन्यु यादव ने बताया की ढाका विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों से छात्रों एवं किसानों नौजवानों का जत्था पटना प्रस्थान करेंगे। बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राष्ट्रीय महासचिव तथा बिहार के संगठन प्रभारी आर सी पी सिंह जी के निर्देश पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह व प्रदेश संगठन सचिव तथा विधान पार्षद रामेश्वर कुमार महतो समेत रास्ट्रीय तथा प्रदेश स्तर के नेताओ के समक्ष पटना में सदस्यता ग्रहण करेंगे। विदित हो कि श्री सिन्हा विगत 2015के विधान सभा चुनाव में ढाका क्षेत्र से 22 हजार मत प्राप्त कर निर्दलीये प्रत्यासी के रूप में अपनी पहचान बिहार स्तर पर बनाई थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.