दिनांक: 25-01-2019 (1)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!!! दूर्गा टेलिकम में भीशण चोरी, अब तक कोई सुराग नही !!!
 |
| . |
12 जनवरी की रात स्थानीय मेन रोड अवस्थित दूर्गा टेलिकम में हुए चोरी मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है। ऐसे तो सटर चोर विश्वविद्यालय के रूप में विश्वविख्यात घोड़ासहन के मेन रोड में चोरी होना अपने आप में आष्चर्य की बात है। लेकिन 17 लाख रू. की इस चोरी ने पुलिस सहित स्थानीय व्यवसायियों की नींद उड़ा दी है। वहीं दूकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यवसायियों में चिन्ता की लहरे स्पश्ट दिखाई दे रही है। हालाकि दूर्गा टेलिकम नामक दूकान के नाम 15 लाख का इंष्युरेंस होने की बात भी मालिक द्वारा बताई जा रही है। जिसको लेकर बाजार में तरह तरह की चर्चाएं भी हो रही है। इंष्योरेंस के लिए जानबुझकर इस तरह के घटना को सुनियोजित तरीके से अंजाम देने की बात भी दबी जुबान चल रही है। हालाकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.