!! अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षक उतरे सड़क पर !!
दिनांक: 24-01-2019 (2)
मोतिहारी, पूर्वी चम्पारण।
!! अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में शिक्षक उतरे सड़क पर !!
!! किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन !!
!! मांगे पूरी नहीं होने पर करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव !!
अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में संघ के राज्य व्यापी आह्वान पर टीईटी-एसटीईटी उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ (गोपगुट) जिला ईकाई पूर्वी चम्पारण के शिक्षकों ने शहर के बंग्ला मध्य विद्यालय, एम.एस.कॉलेज मैदान एवं जिला स्कूल के मैदान से अलग-अलग समूहों में मार्च निकालकर सरकार व पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन की। सभी मार्च डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा) पहूँचकर संघ के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन व महासचिव ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यालय एवं बेलिसराय जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में तालाबंदी कर मुख्यमंत्री नितीश कुमार का पुतला दहन किया।
![]() |
| पुतला दहन करते शिक्षक |
सचिव सर्वेश शर्मा व सैदुल्लाह अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि एक तरफ जहां 31 मार्च तक शिक्षकों के अप्रशिक्षित रहने पर सेवा मुक्त करने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर शिक्षकों के प्रशिक्षित होने के लिए होने वाले परीक्षा को अनावश्यक रूप से विलंब किया जा रहा है। जिससे शिक्षकों की नौकरी दाव पर लगी है।
वहीं शिक्षकों के शिष्टमंडल ने जिला शिक्षा पदाधिकारी पूर्वी चम्पारण के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रधान सचिव सहित अन्य विभागों को अपनी विभिन्न मांगो की सूची सौंपी तथा बताया कि यदि इनकी मांगे नही मानी जाती है तो बाध्य होकर संघ उग्र आंन्दोलन भी कर सकती है।
1) एनआईओएस एवं अन्य माध्यमों से शिक्षको द्वारा किए जो रहे डीईएलईडी या बीएड एवं संवर्धन कोर्स की परीक्षा अविलम्ब आयोजित कर परीक्षा फल का प्रकाशन 31 मार्च 2019 से पहले की जाए।
सौंपी गयी सूचि की कुछ मांगे :-
1) एनआईओएस एवं अन्य माध्यमों से शिक्षको द्वारा किए जो रहे डीईएलईडी या बीएड एवं संवर्धन कोर्स की परीक्षा अविलम्ब आयोजित कर परीक्षा फल का प्रकाशन 31 मार्च 2019 से पहले की जाए।
2) उच्च/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की वरीयता के आधार पर प्रभार दिया जाए।
3) उत्क्रमित उच्च विद्यालयों के प्रभार उच्च विद्यालय के ही पदस्थापित शिक्षकों को दिया जाए।
4) पांच वर्ष सेवा पूर्ण कर चुके स्नातक ग्रेड के शिक्षकों को प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति दी जाए।
5) नियोजित शिक्षकों को ससमय वेतन भुगतान की गारंटी दी जाए।
6) वेतन भुगतान के समय माह एवं मद का उल्लेख हो ताकि बैंक पासबुक अपडेट से सही पता चल जाए।
7) विद्यालयों में चल रहे रसोईयां हड़ताल को वार्ता कर अविलम्ब खत्म कराई जाए।
8) नियोजित शिक्षकों के मृत्यु के पश्चात आश्रितों को नियमाकुल मिलने वाली 4 लाख की राशि देने हेतु जिले को आवंटन तत्क्षण दी जाए।
9) अनुकंपा के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षकों को अविलम्ब वेतन भुगतान करने का ओदश दिया जाए।
10) वैसे नियोजित शिक्षक जिनकी प्रमाण पत्रों की जांच निगरानी या विभाग द्वारा सत्य पाई गई है, के वेतन भुगतान हेतु आदेश दिया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.