!! परीक्षा पूर्व मेधा परीक्षा का आयोजन !!
दिनांक: 25-01-2019 (2)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
घोड़ासहन उत्तरी सरपंच संतोष जायसवाल के द्वारा शुक्रवार को स्थानीय रा.म.विद्यालय घोड़ासहन उर्दू के प्रांगण में माध्यमिक परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले छात्रों में नई उर्जा भरने के उद्देश्य से परीक्षा पूर्व मेधा सह प्रोतसाहन प्रतियोगिता परीक्षा को आयोजन किया गया। इस परीक्षा का आयोजन शिक्षक अजय कुमार राम की देख रेख में लिया गया। 100 छात्रों के इस परीक्षा में 98 छात्रों ने हिस्सा लिया। जिसमें 58 छात्रा एवं 50 छात्र उपस्थित रहे। वहीं सरपंच श्री जायसवाल ने बताया कि परीक्षा परिणाम 31 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। इस परीक्षा के आयोजन में मुखिया चन्देश्वर प्रसाद, उपमुखिया बैद्यनाथ पांडेय, उपसरपंच भिखारी प्रसाद, शिक्षक चन्देश्वर प्रसाद, मुनिफ आलम, कुमारी रम्भा, दिनेश कुमार, अनवर अली अंसारी, मो. जमालुदिन, मो अमानुल्लाह, कमरूल होदा, विपिन जायसवाल आदि लोगों की प्रमुख भुमिका रही।
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!! परीक्षा पूर्व मेधा परीक्षा का आयोजन !!
![]() |
| शिक्षक व छात्रों के साथ सरपंच संतोष जायसवाल |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.