Breaking News

!! युवती का अपहरण, राजद के युवा नेता बना आरोपी !!

दिनांक: 17-01-2019 (1)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!! युवती का अपहरण, राजद के युवा नेता बना आरोपी !!


.
घोड़ासहन प्रखंड के कवैया से एक युवती के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर युवती के पिता चौकीदार राजेन्द्र पासवान के द्वारा झरौखर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी में युवती को बुलाकर अपहरण करने की बात बताते राजद के युवा नेता राजीव टंडन सहित परिवार के अन्य लोगों को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने बताया कि अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। 
ग्रामीणों के अनुसार युवती की शादी होने वाली थी, तारीख भी तय हो चुकी थी, तभी यह घटना घटी। जितनी मुह उतनी बात। ग्रामीणों में इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.