!! सेंटअप के लिए सरपंच की ओर से सुनहरा मौका !!
दिनांक: 16-01-2019 (4)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!! सेंटअप के लिए सरपंच की ओर से सुनहरा मौका !!
![]() |
| बैनर |
घोड़ासहन उत्तरी के सरपंच संतोष जायसवाल के द्वारा 25 जनवरी 2019 को उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू घोड़ासहन में मेधा सह प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसका परीक्षाफल प्रकाशन व पुरूस्कार वितरण 31 जनवरी को उक्त उर्दू विद्यालय में ही किया जाएगा। सरपंच श्री जायसवाल ने बताया कि इसमें मैट्रिक के वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2019 में शामिल होने वाले सभी छात्र भाग ले सकते हैं। इससे छात्रों को परीक्षा पूर्व अपना आंकलन करने में आसानी भी होगी। वहीं इस प्रतियोगिता परीक्षा में मेधावी छात्रों को सम्मानित करने का भी काम किया जाएगा। बजाप्ता इसके लिए बाजार अवस्थित सांई ट्रेडर्स में 20 जनवरी तक फॉर्म का वितरण किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नही है। परन्तु इसमें सिर्फ घोड़ासहन उत्तरी व घोड़ासहन दक्षिणी के ही छात्र भाग ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.