!! घोड़ासहन व्यवसायी संघ की बैठक !!
दिनांक: 17-01-2019 (2)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
गुरूवार को स्थानीय मेन रोड में व्यवसायिक संघ घोड़ासहन की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्थानीय बाजार में 13 जनवरी को दूर्गा टेलकम में भीषण चोरी, 06 जनवरी को सुरभि कलेक्सन में हमला, 19 दिसम्बर को पंजाब नेशनल बैंक श्रीपुर का दीवाल काटकर चोरी का प्रयास, हरेन्द्र स्वर्णकार के मकान पर डकैतों द्वारा हमला, स्टेट बैंक पुरनहिया से 5 लाख रूपया लुट सहित अन्य घटना के अभियुक्तों की गिरफतारी अभी तक नही किया गया। जिसके खिलाफ 17 जनवरी को पूर्ण बाजार बंदी का प्रस्ताव था। परन्तु स्थानीय प्रशासन के पहल सक्रियता को देखते हुए बाजार बंदी कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। वहीं आवेदन के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से इन सभी समस्याओं का समाधान करते हुए चोरों की गिरफतारी करते हुए चोरी गई समान वापस कराने की मांग की। मौके पर उदय जायसवाल, संजीत कुमार, मुकेश कुमार, शम्भु प्रसाद, महेश कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!! घोड़ासहन व्यवसायी संघ की बैठक !!
![]() |
| आवेदन का अंश |

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.