Breaking News

!! आवास सहायक पर अवैध तरीके से एक लाख बीस हजार गबन का आरोप !!

दिनांक: 25-01-2019 (4)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!! आवास सहायक पर अवैध तरीके से एक लाख बीस हजार गबन का आरोप !!


दिया गया आवेदन 
आवास सहयाक द्वारा आवास योजना का पैसा अवैध तरीके से गबन करने का मामला सामने आया है। मामला घोड़ासहन प्रखंड अवस्थित कदमवा पंचायत के बनझुला का है। जिसको लेकर नमना खातुन के द्वारा आरोप लगाते जिलाधिकारी को शिकायत की है। अपने शिकायत में श्री खातुन ने बताया है कि आवास योजना में इनकी चयन हुई थी। जिसको लेकर पूर्व वार्ड सदस्यों नथुनी देवान व शांति देवी के द्वारा एसबीआई सीएसपी राजवाड़ा में इनके नाम से खाता खोलवाया गया। खाता में पैसा आने के नाम पर रोजगार सेवक द्वारा आधार कार्ड व खाता नं. लिया गया। बाद में आवास सहायक द्वारा बताया गया कि पैसा घर बनवाने के लिए आया था, परन्तु आपने अब तक घर क्यों नही बनवाया। परन्तु इनके द्वारा जब खाते की जांच की गई तो उसमें पैसा आया ही नही था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.