Breaking News

!! धुम-धाम से मनाया गया कर्पूरी जयंती !!

दिनांक: 24-01-2019 (1)
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।

!! धुम-धाम से मनाया गया कर्पूरी जयंती !!


कर्पूरी जयंती समारोह में उपस्थित गणमान्य 
कर्पूरी विचार मंच के तत्वधान में गुरूवार को स्थानीय बस स्टैण्ड में हर्षोल्लाष के साथ कर्पूरी जयंती मनाया गया। जननायक कर्पूरी ठाकुर के 97वें जयंति समारोह का शुरूआत में बस स्टैण्ड अवस्थित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह को संबोधित करते सभी वक्ताओं ने कर्पूरी जी के विचारों का समर्थन करते उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। वहीं अभी हाल ही में जदयू ज्वाईन किए ढाका विधान सभा के नेता राम पुकार सिन्हा ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर देश के नेता थे। इनका राजनित जात-पात से उपर था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्पूरी विचार मंच के अध्यक्ष बृजमोहन ठाकुर तथा संचालन सुनिल यादव ने की। मौके पर परदेशी कुशवाहा, भगवान ठाकुर, मो. अमानुल्लाह, कृष्णा प्रसाद यादव, नागेन्द्र सिंह यादव, महंथ बिनोद दास, मंगल कुशवाहा, शम्भु पटेल, कपिलदेव ठाकुर सहित दर्जनो लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.