Breaking News

!! रामपुकार सिन्हा ने की जदयू ज्वाइन !!

दिनांक : 22-01-2019 
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण। 

!! रामपुकार सिन्हा ने की जदयू ज्वाइन !!


सदस्यता ग्रहण समारोह 
ढाका विधान सभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी राम पुकार सिन्हा ने 21 जनवरी को विधिवत जदयू की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ट नारायण के द्वारा सदस्यता ग्रहण कराया गया। मौके पर श्री नारायण ने कहा कि इनके जुड़ने से पार्टी मजबूत हुई है। वहीँ रामपुकार सिन्हा ने पार्टी  के लिए जी जान लगा देने की बात कही। विदित हो कि इनके साथ सोमवार को पूर्व मंत्री वीरेंदर सिंह कुशवाहा ने भी जदयू ज्वाइन की।  इनके जदयू ज्वाइन करने पर जदयू के सदस्यों ने बधाई दी। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.