!! जेईई मेन्स की परीक्षा मे सफल छात्रा को इंग्लिश जोन के ओर से किया गया सम्मानित !!
दिनांक : 21-01-2019
घोड़ासहन, पूर्वी चम्पारण।
!! जेईई मेन्स की परीक्षा मे सफल छात्रा को इंग्लिश जोन के ओर से किया गया सम्मानित !!
![]() |
| सम्मानित करते प्रो एल बी सिंह |
प्रखंड क्षेत्र के बिशुनपुर गांव निवासी जितेन्द्र झा की पुत्री सुषमा झा के द्वारा जेईई मेन्स की परीक्षा मे सफलता हासिल करने पर सोमवार को घोडासहन अवस्थित इंग्लिश जोन के शभागार मे एक समारोह का आयोजन कर संस्था के निदेशक प्रो0 एलबी सिह के द्वारा सम्मानित किया गया। निदेशक श्री सिह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश मे रहकर भी राष्ट्र स्तर की परीक्षा मे सफलता हासिल करना काबीले तारीफ है। ज्ञात हो कि सुषमा की मां गृहर्णी है वही पिता एलआईसी अभिकर्ता है। उसके परिजनों के बीच प्रसन्नता का माहौल है। परिजनों की माने तो वह बच्चपन से ही मेधावी रही है। उसने मैट्रिक की परीक्षा जीएमएस टोनवा से पास की। वही मेन्स परीक्षा की तैयारी एक निजी कोचिंग से की। सुषमा ने बताया कि आईएएस बनना चाहती है। उसने कहा कि यदि संकल्प मजबूत हो तो सफलता किसी की मुहताज नही होती। फिलहाल वह स्थानीय इंग्लिश जोन मे अध्यनरत है। उसके सफलता को लेकर गांव मे खुशी की लहर है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.