Breaking News

घोड़ासहन: अब सड़क और नाले के लिए "प्रभु" का आमरण अनशन

धर्मेंद्र विद्रोही, घोड़ासहन। 
ढाका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी प्रभु नारायण एवं वर्त्तमान घोड़ासहन जिला पार्षद सीमा जायसवाल ने घोड़ासहन बाजार के नारकीय स्थिति की तरफ प्रशासनिक पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे है।
बता दे घोड़ासहन दक्षिणी पंचायत सांसद आदर्श ग्राम योजना के रूप में चयनित है। नाले एवं बरसात की पानी के निकास की समुचित व्यवस्था नहीं होने से घोड़ासहन बाजार का मुख्या पथ पर हमेशा जल जमाव बना रहता है। श्री नारायण ने घोड़ासहन बाजार में मास्टर प्लान नाला एवं सड़कों के निर्माण को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शहर के आंबेडकर चौक पर की है।  उनकी मुख्या मांगे है:
  • घोड़ासहन बाजार में मास्टर प्लान नाले का निर्माण 
  •  घोड़ासहन वीरता चौक से झरौखर-ढाका पहुँच पथ जो मिडिल स्कूल होते हुए जाती है उसका निर्माण 
  • घोड़ासहन आंबेडकर चौक से श्रीपुर कुण्डवा चैनपुर रोड में नाला व सड़क का निर्माण 
  • घोड़ासहन बाजार के मेन रोड बाजार रोड सड़क का निर्माण 
  • घोड़ासहन डाक बंगला से लैन भोरहर होते हुए श्रीपुर कवैया रोड का निर्माण 
  • विशुनपुर पंचायत के अमवा से जमुनिया छितरौली तक सड़क निर्माण 
  • श्रीपुर खास से  कवैया बैधनाथपुर सड़क का निर्माण 
  • घोड़ासहन गैस गोदाम से अम्बिका टॉकीज रोड का निर्माण 
  • घोड़ासहन  बाजार में अवस्थित दोनो पोखर का सौंदर्यीकरण 
  • बंद पड़े सभी ट्यूबवेल को चालू किया जाए 
  • घोड़ासहन को नगर परिषद् बनाया जाए 
  • निगवा पल (लौखन पंचायत अंतर्गत) का निर्माण। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.