Breaking News

20 जनवरी को होगा आर्थिक आधार पर आरक्षण के लिए शंखनाद- प्रकाश सिंह काका

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क। 
आगामी 20 जनवरी को मोतिहारी पूर्वी चम्पारण में आर्थिक आधार पर आरक्षण एवं किराये के वाजिब हक़ के लिए शंखनाद होगा। जिसमें अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव सिंह राष्ट्रीय महासचिव संतोष भरद्वाज उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा के साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री धर्मेंद्र विद्रोही सहित देश के दिग्गजस सवर्ण नेता शामिल होंगे। 
उक्त जानकारी संगठन के युवा प्रभारी प्रकाश सिंह काका ने आज मोतिहारी में कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए दी।  इस अवसर पर झारखण्ड प्रभारी सह पूर्वी चम्पारण के कार्यकारी जिलाध्यक्ष चन्द्रभानु सिंह, मुकेश सिंह, अभिनव मिश्रा, सुरेश त्रिपाठी, रमाकांत श्रीवास्तव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.