अश्लीलता का पर्याय बन चुकी भोजपुरी फ़िल्म की छवि सुधार रही "दगाबाज पिरितिया"
चम्पारण टुडे, फ़िल्म डेस्क।
आज जहाँ भोजपुरी सिनेमा व गीतों पर अश्लीलता का एक ठप्पा लग जा रहा है वैसे में दर्शकों को पता ही नहीं चल पाता है कि अश्लील व पारिवारिक फिल्में कब आईं और कब गयीं। परन्तु जब कोई अश्लीलता से बिल्कुल परे साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म आती है और दर्शकों के दिलो दिमाग पर छा जाती है तो फिर क्या कहने।
इस फिल्म के मुख्य अभिनेता नवोदित कलाकार धर्मेन्द्र सिंह सुर्या हैं जिनकी यह पहली फिल्म है। वहीं इसकी मुख्य नायिका अर्चना सिंह राजपूत व प्रियंका प्रसाद हैं। अन्य कलाकरों में मुख्य रुप से एस एन केसरी, मीना राय, योगेश सिंह, मनोज पंडित, रविकांत, लौकान्त, धनंजय, बिन्द्रा, बजरंगी आदि हैं। अभिनेता सुर्या सिंह ने संवददाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। खास कर महिलाओं को। और एक कलाकार होने के नाते हम लोगों की यह प्रतिक्रिया जान काफी उत्साहित हैं। वहीं निर्देशक संजय ऋतुराज ने बताया कि हमेशा से हम अश्लीलता का विरोध किये हैं। हम लोगों को ऐसा मनोरंजन देना चाहते हैं जो अपने परिवार के बीच देखा जा सके। संजय ऋतुराज ने आगे कहा कि उनकी और कई फिल्में आने वाली हैं जो शुटिंग फ्लोर पर हैं व एक हिन्दी फिल्म कचहरी इडिटिंग में है जो बहुत जल्द दर्शकों के बीच होगी। फिल्म दगाबाज पिरितिया के निर्माता व मुख्य अभिनेता सूर्या सिंह है तो वहीं डीओपी दिनेश ग्रोवर हैं। यह फिल्म उमा मोशन पिक्चर के बैनर के तहत बनी व रिलिज हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.