Breaking News

घोड़ासहन: भगवान बलभद्र एवं सहस्राजुन भगवान की पूजा धूमधाम से सम्पन्न

घोड़ासहन:(पुर्वी चम्पारण):-स्थानीय एसबीएन पैलेस होटल परिसर में शनिवार को कलवार समाज की ओर से बड़े ही धूमधाम से भगवान बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन भगवान का पूजनोत्सव किया गया।इसमें सीमावर्ती नेपाल व देश के अन्य जगहों समेत घोड़ासहन व बनकटवा प्रखंड के विभिन्न गांवों से कलवार समाज के हजारों लोग शामिल हुए।पूजा की शुरूआत आचार्य मनोज मिश्रा एवं नवल किशोर पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ भगवान बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन भगवान का मूर्ति का अनावरण मुखिया चन्द्रेश्वर प्रसाद जायसवाल के हाथों करा पूजा अर्चना की गई।ततपश्चात पूजा स्थल पर हवन किया गया।इस दौरान जमकर जयकारे लगाए गए।इसके उपरांत पूजन आरती की गई व प्रसाद वितरण किए गए।वहीं दूर से पहुंचे समाज के लोगों ने भगवान को पुष्प अर्पित किए और सामूहिक भंडारे में शामिल हुए।
इस दौरान अतिथियों के सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत जिप अध्यक्ष प्रियंका जायसवाल,पूर्व विधायक पवन जायसवाल,श्यामबिहारी प्रसाद,घोड़ासहन कलवार सेवा मंच के अध्यक्ष सरोज जायसवाल,संयोजक मनोज जायसवाल,नेपाल कलवार महासभा के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,काठमांडू नेपाल से आए वीरेन्द्र प्रसाद जायसवाल,सीतामढ़ी के अभय गुप्ता समेत अन्य लोगों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर दूरदराज इलाके से पहुंचे लोगों से पूरा परिसर खचाखच भरा हुआ था।समारोह की भव्यता देख ढाका के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की और समाज के लोगों से विकास की प्रतिबद्धता का संकल्प दिलाया।वहीं पूर्व विधायक श्यामबिहारी प्रसाद ने इस पूजनोत्सव की सार्थकता पर प्रकाश डाला और इसके महत्व को विस्तार से चर्चा की।उन्होंने बताया कि भगवान बलभद्र शक्ति व शौर्य की प्रतिमूर्ति थे।
आज कलवार समाज उनके आदर्शों पर चल रहा है।वही नेपाल कलवार महासंघ के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में एकजुटता बहुत बड़ी चुनौती है।आज बेहद ही सुखद अनुभव हो रहा है कि सम्पूर्ण कलवार समाज इस आयोजन के माध्यम से एक जगह इकट्ठा हुए हैं।इससे समाज के लोग एक दूसरे से रु-ब-रु हुए और एक दूसरे को समझ सके जिससे विकास को गति मिलेगी।इस दौरान समाज के बुजुर्गों एवं मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह, बुके व शाल ओढ़ाकर समान्नित किया गया।आयोजन में भजन कीर्तन,सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी लोगों ने आनंद उठाया।कार्यक्रम का संचालन नीरज प्रभाकर द्वारा की गई।कार्यक्रम में संजय कुमार,संजीव कुमार,डॉ अशोक कुमार,डॉ मुकेश कुमार,केदार प्रसाद,राजू जायसवाल,विनोद जायसवाल,संतोष जायसवाल, राहुल कुमार,राजीव जायसवाल, अमित कुमार,कामेश्वर प्रसाद समेत अन्य लोगों ने मुख्य भूमिका निभाई।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.