मोतिहारी: ख्वाब फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क मेगा स्वस्थ्य शिविर का आयोजन
चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
आज रविवार को मधुबनी घाट स्थित मिडिल स्कूल के प्रांगण मे ख्वाब फाउंडेशन के द्वारा निःशुल्क मेगा स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन मोतिहारी के सुप्रशिध चिकित्सक डॉ दीपक कुमार ,ख्वाब फाउंडेशन के निदेशक ई0 मुन्ना कुमार , डॉ सूरज कुमार ' डॉ तब्बसूण प्रवीण , डॉ अमित कुमार , एव स्थनिय मुखिया सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से किया ! शिविर को संबोधित करते हुए डॉ दीपक कुमार ने बताया की स्वास्थ्य ही धन है इसलिए अपने स्वास्थ का देख रेख सही से करे, ताजा खाना खाये, बासी खाना नही खाये, साफ पानी पिए, खाना खाने के पहले हाथ मुह साफ करे, मांसाहार का सेवन कम करे , शराब का सेवन नही करे , धूम्रपान नही करे, बीमारी से बचाव हेतु बच्चो का नियमित टीकाकरण करावे, मच्छर से फैलने वाले बीमारी से बचने हेतु मच्छरदानी का प्रयोग करे इत्यादि ! शिविर को संबोधित करते हुए ई0 मुन्ना कुमार ने बताया की सेवा ही प्रम धर्म है इसलिए ख़्वाब फाउंडेशन हमेशा सेवा के लिए तत्पर रहती है और रहेगी , ख्वाब फाउंडेशन का एक मात्र लक्ष्य है कि चम्पारण सहित पूरे बिहार एव देश से अशिक्षा एव बीमारी दूर करे ! डॉ सूरज कुमार ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मानव सेवा के लिए हमलोग हमेशा उपस्थित रहते है एव रहेंगे क्युकि इस दुनिया मे सबसे बड़ा सेवा मानव सेवा ही है ! स्वास्थ्य शिविर मे लगभग 700सौ मरीजो का इलाज हुया एव निः शुल्क दवा का वितरण किया गया है ॥
स्वास्थ्य शिविर मे डॉ दीपक कुमार जेनरल फिजिशियन एव सर्जन , डॉ तबसूण प्रवीण स्त्री एव प्रसूति रोग विशेषज्ञ , डॉ सुनील कुमार शिशु रोग विशेषज्ञ , डॉ सूरज कुमार जेनरल फिजिशियन एव सर्जन , डॉ अमित कुमार दाँत रोग विशेषज्ञ ने निः शुल्क सेवा दी ॥ जाँच शिविर के उपरांत शिविर के आयोजन मे महत्पूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकर्ता को ख़्वाब के डाइरेक्ट ई0मुन्ना कुमार एव डॉ दीपक के द्वारा प्रशस्थी पत्र देकर संमानित किया गया।
सभी आगत अथीथीयो का स्वागत स्थानिय मुखिया सुबोध कुमार एव ख्वाब फॉउन्डेशन के सचिव अरुण कुमार पंडित के द्वारा किया गया । मौके पे पवन प्रियदर्शी, मिथलेश अक्षय, सचिन कुमार, सतेन्द्र कुमार, पप्पू कुमार, अंगेस कुमार, मनीष कुशवाहा, अभय कुमार, अजय कुमार यादव, विनोद कुमार, राजेश कुमार, रहुल कुमार, सतीश कुमार इत्यादि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया ।




कोई टिप्पणी नहीं
Thanks for your valuable feedback.