Breaking News

विश्व की अद्वितीय रेल यात्रा “जागृति यात्रा” में बिहार के चंपारण की बेटी अभिलाषा भारती का हुआ चयन

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क। 
मोतीहारी : विश्व की अद्वितीय रेल यात्रा “जागृति यात्रा” में बिहार के चंपारण की बेटी अभिलाषा भारती का चयन हुआ । जागृति यात्रा के माध्यम से ऐसे युवाओ को विश्व की प्रथम अद्वितीय ट्रेन यात्रा से पूरे भारत का भ्रमण कराया जा रहा है और उन्हे स्वालंबन हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है। साक्षात्कार के आधार पर पूरे विश्व से 500 युवाओं का चयन होता है जिसमे 250 युवा एवं 250 युवतियाँ रहते है। लगातार 15 दिन तक एक ही ट्रेन 12 राज्यों का लगभग 8000 किमी की यात्रा कराया जाता है और भारत को आगे बढ़ाने वाले युवा उधमियों से मिलवाया जाता है।
इस यात्रा का हिस्सा कोई भी युवा बन सकता है जिसके पास समाज व देश को आगे बढ़ाने का सपना है , जज़्बा है और कुछ अलग करने का जुनून है। अभिलाषा भारती का भी चयन इसी जुनून को लेकर हुआ है जो अपने गाँव में मजदूर किसानों के बच्चों को ख्वाब फ़ाउंडेशन के माध्यम से निशुल्क शिक्षा मुहैया करा रही है।अभिलाषा एक मात्र लड़की है जिसका चयन चंपारण से पहली बार हुआ है। इससे पहले पहली बार ख्वाब फ़ाउंडेशन के संस्थापक मुन्ना भाई का 2014 में चयन हुआ था , उसके बाद “आपका बंजारिया” के टौसीफुर रहमान का 2017 में हुआ। पिता अंबिका प्रसाद व माता किरण देवी की सुपुत्री अभिलाषा भारती अपने समाजसेवा के जुनून से अंतराष्ट्रीय पटल पर पहचान बना चुकी है।
बताते चले कि अभिलाषा नेपाल में लियो क्लब द्वारा आयोजित ए1 इंटरनेशनल यूथ अडवेंचर कैंप में भारत का नेतृत्व कर चुकी है और वहाँ से बेस्ट प्रतिभागी का अवार्ड भी पा चुकी है ।इस कड़ी में प्रथम दक्षिण युवा शिखर सम्मेलन , उड़ीसा के भुवनेश्वर में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी है तो वही यूनेस्को द्वारा आयोजित शैक्षणिक युवा सम्मेलन “टेक-2017” , आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में शामिल होकर भारत का प्रतिनिधित्व की। इसके अलावा अभिलाषा को कई पुरस्कार मिल चुके है । अंतराष्ट्रीय यूथ कमिटी द्वारा भुवनेश्वर में अंतराष्ट्रीय डेलेगेट सम्मान ,अंतराष्ट्रीय संस्थागत संगठन द्वारा आयोजित बिहार लीडरशिप उत्सव,पटना  में बिहार एक्सेलन्सी अवार्ड से सम्मानित  हो चुकी है तो वही इगनाइटेड माइंड अवार्ड,  शाइनिंग स्टार ऑफ चंपारण अवार्ड आदि से सम्मानित हो चुकी है। श्री कृष्ण सिंह महिला कॉलेज,मोतीहारी से बीसीए की पढ़ाई कर रही अभिलाषा अपने मेहनत के दम पर अपनी पढ़ाई का खुद का खर्च निकालती है और रोजाना 15 किलोमेटर से मोतीहारी कॉलेज में क्लास करती है। छात्र संघ चुनाव में भी अध्यक्ष पद से चुनाव भी लड़ी और कॉलेज के समस्याओं के निराकरण के लिए वीसी तक पहुंची। अभिलाषा कई राष्ट्रीय सम्मेलन में एक वक्ता के रूप में भी अपना प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है जिसमें एई टॉक, चंपारण यूथ कॉन्फ्रेंस शामिल है। अभिलाषा के चयन से गाँव में खुशी की लहर और सभी लोग बधाइयाँ दे रहे है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.