Breaking News

मालदीव के युवा एवं खेल मंत्री ने चम्पारण के मुन्ना भाई को कोलम्बो में किया सम्मानित

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
बिहार के चंपारण के लाल मुन्ना भाई को श्रीलंका के राजधानी कोलम्बो में मालदीव के युवा एवं खेल मंत्री माननीय मो. अहमद महलूफ ने सम्मानित किया। मुन्ना भाई को यह सम्मान कोलंबो में हुए द्वितीय दक्षिण एशियाई युवा शिखर सम्मेलन -2018 के सफल संयोजन एवं विश्व के युवाओं को एक मंच पर लाने तथा एशियाई देश के युवाओ के बीच आपसी समझ पैदा करने के लिए प्रदान किया गया। बताते चले कि मुन्ना भाई अंतराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल यूथ कमिटी के साथ मिलकर विश्व के युवाओं को मंच प्रदान कर रहे है। इस द्वितीय दक्षिण एशियाई युवा शिखर सम्मेलन -2018 में भारत से लगभग 30 युवा प्रतिनिधियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया जिसमे बिहार से लगभग 10 युवा सामील रहे।
सार्क के 8 देश के प्रतिनधि के अलावा 20 अन्य देश के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुन्ना भाई बिहार के रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करने के साथ उनके कार्यों को अंतराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का अथक प्रयास कर रहे है। पहली बार बिहार से एकमात्र प्रतिनिधि अभिलाषा भारती ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था तो वही आज जुमुई से पर्यावरण पर कार्य करने वाले युवा विवेक कुमार लकी ,आईटी व युवा पर कार्य करने वाले छपरा के विपुल शरण , सीतामढ़ी के तरुण श्रीवास्तव , गया के कुन्दन कुमार , मोतीहारी इंजीन्यरिंग कॉलेज से पढे हुए बांका के ई.रवि सक्सेना, बेतिया से युवाओं पर कार्य करने वाले ई. बीर बहादुर यादव ,पटना के सूर्यकांत ,गोविंद शर्मा ने भारत से प्रतिनिधित्व किया। मुन्ना भाई ने कार्यक्रम में आयोजित युवाओ के बीच सार्क देशो में विद्यमान समस्याओं के समाधान हेतु भाषण प्रतियोगिता का मंच संचालन कर विश्व के युवाओं का मन मोह लिया। संप्रति मुन्ना भाई बिहार के मोतीहारी एवं अन्य जिलों में ख्वाब फ़ाउंडेशन के माध्यम से युवा जागृति एवं शिक्षा पर कार्य कर रहे है और सैकड़ों युवाओं को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद कर रहे है। इनके सामाजिक कार्य के लिए यूथ आइकॉन ऑफ इंडिया के अलावा दर्जनों से अधिक राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय सम्मान पा चुके है।इनके इस उपलब्धि से ख्वाब फ़ाउंडेशन के परिवार में खुशी का लहर है। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.