Breaking News

मोतिहारी: बढ़े हुए बस किराए को कम करने के लिए चलेगा हल्ला बोल अभियान

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
10रु डीजल के दाम घटने के बाद बस मालिको द्वारा 25% बढ़ाए हुए कम नही करने को आज नरसिंह बाबा मंदिर परिसर में युवा संगठन की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता युवा संगठन के अध्यक्ष रंजीत गिरि ने किया । बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर जल्द से जल्द बढ़ाए हुए किराए वापस नही लिया जाता है तो जनहित में चलेगा हल्ला बोल अभियान,,,
गौरतलब है कि इसको लेकर तिरहुत आयुक्त को 2 सप्ताह पहले आवेदन देकर बढ़े हुए किराए वापस करने की मांग की जा चुकी है, लेकिन डीजल के दाम लगातार घटने के वावजूद भी अभी तक भाड़ा में कम नही हो पाया।
मौके पर, राजू बैठा, प्रकाश श्रीवास्तव, लक्की सिंह, राजकिशोर कुशवाहा, बबलू कुमार पाण्डेय, प्रियरंजन कुमार, प्रभात कुमार कुशवाहा, अभिषेक कुमार, सोनू कुमार, पप्पु कुमार, पुण्यदेव कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.