Breaking News

एशिया फेम सोनपुर मेला-2018 में अपनी कला का जौहर विखेरेंगें, चंपारणपुत्र मधुरेंद्र

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।

सोनपुर मेला-2018 में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को दी, कला प्रदर्शन की अनुमति

विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला का उद्घाटन बिहार के उपमुख्यमंत्री शुशील कुमार मोदी करेंगे।

घोड़ासहन, पूर्वी चंपारण : अंतराष्ट्रीय पशु मेला से विख्यात सोनपुर में बिहार सरकार द्वारा आयोजित 21नवंबर से शुरू हुये और 22 दिसंबर 2018 तक चलने वाली इस 1 माह के मेले में विश्वविख्यात सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र अपनी कला का जौहर बिखेरेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग बिहार सरकार के प्रबंध निदेशक उदय कुमार सिंह ने सैंड आर्ट के प्रदर्शनी के लिए आमंत्रण-पत्र भेज अनुमति दे दी है। इसकी पुष्टि करते पर्यटन विभाग बिहार सरकार के उप प्रबंध निदेशक श्री प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर बने मुख्य सांस्कृतिक पंडाल के बगल में पूर्वी चम्पारण जिले के घोड़ासहन बनकटवा प्रखंड अंर्तगत बीजबनी गांव निवासी सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र को आमंत्रित किया गया है।
इनकी कलाकृति के लिए 30/20 का जगह एवं रंग, अबीर तथा बालू की व्यवस्था करा दी गई है। बालू पर उकेरी जाने वाली कलाकृति विश्व के धरोहर में प्रसिद्ध बाबा हरिहरनाथ का मंदिर के साथ भगवान विष्णु और शिव पर आधारित होगी। यह कलाकृति देश-विदेश तथा एशिया महादेश के कई प्रदेशों से आने वाली सैलानियों के लिए बनायी जा रही हैं। गौरतलब हो कि यह युवा रेत कलाकार मधुरेन्द्र अपनी कला के बदौलत राज्य के हर बड़े समारोह से लेकर विदेशों में भी अपनी पहचान स्थापित कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय फलक पर रौशन करने में महारथ हासिल कर रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.