Breaking News

मोतिहारी: अरविन्द केजरीवाल पर हमले के विरोध में आप कार्यकर्ताओं की बैठक

चम्पारण टुडे, न्यूज़ डेस्क।
अरविंद केजरीवाल जी पर हमला एक सोची समझी साजिश का हिस्सा है। अभी कुछ दिनों पहले सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन के समय उनपर बोतलें फेकी गई लेकिन उसपर कोई जाच नहीं हुआ। पहले बोतल, अब मिर्च पाउडर और फिर? अरविंद जी की इच्छा के बाबजूद दिल्ली पुलिस की सुरक्षा अरविंद जी को बचाने के लिए नहीं, उन पर हमला करवाने के लिए है? अरविंद जी पर हमला तो छोड़िए, खरोच भी बर्दाश्त नहीं।
अरविंद जी की राजनीति धर्म, जाति और क्षेत्र पर आधारित नहीं है बल्कि शिक्षा,स्वास्थ्य और जनता को मौलिक अधिकारों को दिलवाने पर आधारित है जिसकी देश को जरूरत है। अरविंद केजिरवाल पर हमले को लेकर मोतिहरी ज़िला के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष लालन कुमार सिन्हा, सचिव जितेंद्र कुमार मौर्य, प्रभुनाथ सिंह,गामा अंसारी, युवा अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा, सीवाईएसएस अध्यक्ष पवन प्रिययदर्शी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष मुमताज़ हुसैन खान, मोतीहारी विधानसभ प्रभारी मनोज प्रसाद कुशवाहा, श्याम नन्दन कुशवाहा, ज़िला प्रवक्ता ज़ुबैर आलम, किसान अधयक्ष रामबाबू साह ,सावित्री देवी आदि तमाम कार्यकर्ता गण ने निंदा किया और वर्तमान सरकार को आगाह किया। 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks for your valuable feedback.